मछली पालक युवक संदीग्ध परिस्थितियों मौत, फंदे से लटकता मिला शव ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के बाडोर गांव में आबिद पुत्र सलीम उम्र 38 वर्ष लगा कर जीवन लीला को समाप्त कर लिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आबिद तीन साल से मछली पालन का कार्य करता था और वहीं पर रात्रि में मचान बनाकर  रहता था अल सुबह ग्रामीण टहलने के लिए गए तो देखा की मृतक बल्ली मे फंदे से लटका हुआ है ग्रामीणों ने शोर मचने लगे और घटना की सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी और शोर माचने लगे शोर सुन कर काफी संख्या में ग्रामीणो की भीड़  इकठ्ठी हो गयी।  मृतक ने किन कारण से अपनी इहलीला समाप्त की इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। घटना की सूचना परिजनों द्वारा स्थानीय पुलिस को दिया गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा । शव का पंचनामा कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई । घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है लोग यह जाने को आतुर है कि युवक ने आखिरकार अपनी जान क्यों दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?