गरीब परिवारों में मिठाई और कपड़े बांट मनायी दीपावली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उप्र)। हर घर दीप जले, हर घर दीपावली की खुशियां बांटने के संकल्प से पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर और पूर्व ग्राम प्रधान कुरा आरती सोनकर द्वारा दीपावली के अवसर पर बच्चों महिलाओं को मिठाई, कपड़े, साड़ियां और खिलौने भेंट कर तथा उनके साथ मिलकर रंगोली बनाकर दीप प्रज्जवलन कर एक दूसरे को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनायें दी गई।

पूर्व ग्राम प्रधान आरती सोनकर ने कहा कि इस कार्यक्रम से जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान आयी। हमें यह देखकर खुशी हुई कि हमारे छोटे से प्रयास से किसी के जीवन में खुशियाँ आ सकती है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरत मंद बच्चों और महिलाओं को दीपावली की खुशियों का हिस्सा बनना था।

इस मौके पर रंजन पाण्डेय, प्रिंस सोनकर, रोहित कुमार, पूनम, , स्मिता सोनकर आदि मौजूद रही।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?