भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत एमपी-एमएलए कोर्ट नही हुई हाजिर, बढ़ सकती है मुश्किल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सौरभ

बुलन्दशहर(उप्र)। भारतीय जनता पार्टी की हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ सकती है। आज कंगना रनौत की जनपद के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी थी लेकिन वह हाजिर नही हुई। कोर्ट ने इस बार सांसद कंगना रनौत के विभिन्न पते पर नोटिस भेजने की कार्यवाही की है , फिलहाल कोर्ट ने अगली सुनवाई की डेट 28 नवंबर तय की है।

आपको बता दें की कंगना रनौत के किसान आंदोलन को लेकर विवादित बयान के बाद बुलंदशहर के किसान नेता गजेंद्र शर्मा ने कोर्ट में परिवार दाखिल किया था। जिसमें एमपी एमएलए कोर्ट ने 25 अक्टूबर की तारीख मुकर्रर की थी लेकिन कंगना रनौत की ओर से कोई जवाब दाखिल नहीं किया।

बता दें की किसान आंदोलन में जिन किसान नेताओं ने भाग लिया था गजेंद्र सिंह भी उनमें से एक है। गजेंद्र सिंह ने कंगना रनौत के मुंबई में लिए 24 अगस्त के इंटरव्यू के आधार पर कोर्ट में परिवार दाखिल किया। इस इंटरव्यू में कंगना ने किसान आंदोलन में महिलाओं के साथ हिंसा, हत्या का प्रयास व दुष्कर्म जैसे जघन्य आरोप लगाए थे।

सांसद कंगना रनोत अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं फिलहाल भाजपा सांसद कंगना रनौत को अगली तारीख पर पेश होना पड़ेगा या फिर अपना जवाब दाखिल करना पड़ेगा वरना कोर्ट उन पर कार्रवाई भी कर सकती है।

उक्त जानकारी याचिकाकर्ता के अधिवक्ता संजय शर्मा ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?