चार हजार लीटर केमिकल युक्त दूध और 735 किलो मिलावटी पनीर बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सौरभ

खाद्य सुरक्षा विभाग और एसडीएम की संयुक्त टीम ने पनीर कारखाना पर की छापेमारी

बुलन्दशहर(उप्र)। जिला में जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के भुन्ना जाटान गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एसडीएम खुर्जा के नेतृत्व में पनीर बनाने वाले कारखाने पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई किया।खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को देखकर कारखाने के लोग मौके से भागना शुरू कर दिया। वही मौके पर 735 किलो मिलावटी पनीर और 4000 लीटर केमिकल से बना हुआ दूध मिला बरामद हुआ।

इस छापेमारी के सम्बंध में एसडीएम दुर्गेश सिंह और खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि लगातार यहां से मिलावटी पनीर बनाने की सूचना मिल रही थी जिसके बाद आज मौके पर छापामार कर कार्रवाई की गई है। इस पनीर बनाने के कारखाने पर केमिकल युक्त दूध बनाने के लिए मौके से इंडस्ट्रियल केमिकल भी बरामद किए गए हैं, वहीं सोया को मिलाकर भी पनीर बनाया जा रहा था और एसडीएम और खाद्य सुरक्षा आयुक्त का मानना है कि यहां बनाए जाने वाला पनीर स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है।

वही प्लांट चलाने वाले युवक धीरज ने बताया कि वह यहां पर मिलावटी पनीर बनाते हैं रोजाना लगभग 400 किलो पनीर की सप्लाई आसपास के नोएडा क्षेत्र में होती है। प्लांट चलाने वाले धीरज का मानना है कि यह केमिकल से बनाया गया पनीर आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?