मझवां विस उप चुनाव: समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी ज्योति बिन्द ने तीन सेट में किया नामांकन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मैं अपने पिता के नाम के साथ आगे बढ़कर उनके काम को आगे बढाने का काम करूंगी: ज्योति बिन्द

मिर्जापुर(उप्र) । जनपद में उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। आज जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी की घोषित प्रत्याशी ज्योति बिन्द ने अपने समर्थकों के साथ तीन सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस दौरान सपा प्रत्याशी ने कहा कि क्षेत्र में बिजली, पानी और शिक्षा के क्षेत्र में लोगों की जीवन शैली सुधारने का काम करूंगी । उपचुनाव में उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई मजावा क्षेत्र के विकास के लिए है और मैं वह हर कार्य करूंगी जिससे क्षेत्र का विकास हो सके। ज्ञात होगी ज्योति बिंद डॉ रमेश बिंद की बिटिया हैं और डॉ रमेश बिंद इस सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं।


मीडिया के सवाल कि पिताजी इस सीट से तीन बार विधायक थे तो उनके कौन से काम छूट गए हैं जिन्हें आप पूरा करना चाहेगी के सवाल पर एक मजे हुए राजनीतिक की तरह जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जरूरतें समय के हिसाब से बदलती रहती हैं मेरे पिताजी जब विधायक थे तो क्षेत्र के विकास के लिए जो भी जरूरत थी उन्होंने उस वक्त किया और अब मैं भी उनके नाम के साथ आगे बढ़कर उनके काम को आगे बढ़ने का काम करूंगी। 

नामांकन के दौरान सपा जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव समेत तमाम वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?