17 वें एशियाई क्रास कंट्री रेस में सुनीता सरोज ने दिलाया भारत को गोल्ड,डिप्टी सीएम ने दी बधाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अशोक

हांगकांग में आयोजित हो रही 17 वे एशियाई क्रॉस कंट्री 6000 मी रेस में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाली सुनीता सरोज के घर पहुंचने वाले लोगों ने दी बधाई

कौशाम्बी(यूपी)।  जिले की सुनीता सरोज ने हांगकांग में आयोजित 17 वे एशियाई क्रॉस कंट्री 6000 मीटर की रेस में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है,भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाली सुनीता सरोज को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर बधाई दिया है तो वही जनपद में उसके घर पहुंच कर लोग बधाई दे रहे है।

आज सुबह से ही कौशाम्बी जिले के लोग हांगकांग में आयोजित हो रही चैंपियनशिप के रिजल्ट को सुनने क़े लिए बेकरार थे। युवाओं के अंदर जबरदस्त जज्बा देखा गया, अंशुल केशरवानी सभासद,राम जश्न, निरंजन चौधरी, आर्यवीर प्रतिनिधि, खुशनशीब सभासद ,लोग मोबाइल पर खबरों के अपडेट होने का इंतजार करते रहे सुनीता सरोज के करीबियों के पास सुबह से ही फोन बजने लगा कि किस चैनल पर रेस दिखेगी यह किस चैनल पर हमें रिजल्ट के बारे में पता चलेगा दोपहर लगभग 12:30 बजे जैसे ही यह अपडेट हुआ कि इंडिया के खाते में गोल्ड मेडल लाकर सुनीता ने कौशाम्बी जिले का नाम एक बार फिर से पूरे विश्व में मशहूर किया है।  वैसे ही पूरे जिले में खिलाड़ियों क़े अंदर गजब का उत्साह देखा गया । बधाइयां एवं खुशियों का माहौल पूरे जिले में ही रहा।सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाट्सएप पर एक दूसरे को शुभ कामनायें देने का ताता लगा रहा।

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी कौशाम्बी की बेटी सुनीता सरोज के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बधाई दी है।


राजेश केशरवानी, सुशील केशरवानी, संदीप कोच, शहरोज, शिवम् शुक्ला, घनश्याम गुप्ताजी क़े पी एल ग्रुप स्पोर्ट स्टेडियम कौशांबी में टीचर्स ग्रुप के क्रिकेट मैच में भी सुनीता सरोज की कामयाबी पर लड्डू बांट के जश्न मनाया है।

ओलंपिक संघ की तरफ से सभी अध्यापकों को मिष्ठान वितरण किया। केशव, राजेश शुक्ला, आशीष, केपीएल ग्रुप का स्पोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी सुनीता सरोज के गांव बराई बंधवा पहुंचकर गांव भ्रमण करते हुए लोगों को मिठाईयां खिलाई और साथ ही साथ गांव के और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी गांव वालों को धन्यवाद दिया।

गोल्ड मेडलिस्ट सुनीत सरोज के घर बधाई देने पहुंचे लोग

इस दौरान वहां पर मौजूद सुनीता सरोज के पिता चुन्नीलाल सरोज ने और माता गुरुदयिन ने प्रधान रामू लाल, बलवंत प्रधान ने सभी आगतुको का स्वागत किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?