अमित मिश्रा
टेंडर भ्रष्टाचार में पयागपुर नगर पंचायत अध्यक्ष बर्खास्त
0 गैर जनपद ठेकेदार नगर पालिका में है हावी
सोनभद्र। प्रदेश में मोदी सरकार एवं योगी सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को बहराइच, प्रदेश के—- नगर पंचायत पयागपुर के निर्वाचित चेयरमैन बालेंद्र प्रताप श्रीवास्तव को बर्खास्त कर दिया गया है। नगर पंचायत में विभिन्न टेंडरों, मैन पावर आपूर्ति में अनियमितता के आरोप पर साढ़े आठ माह से उनके अधिकार भी सीज थे। नगर विकास सचिव की रिपोर्ट पर राज्यपाल ने उन्हें
बर्खास्त करने की संस्तुति कर दी। नगर पंचायत बनने के बाद चार मई 2023 को पहली बार हुए निकाय चुनाव में बालेंद्र श्रीवास्तव सपा से जीते। कुछ माह बाद उनकी ओर से चतुर्थश्रेणी की निजी संस्था से नामित करने समेत कई टेंडरों में नियमों की अनदेखी कर चहेतों को मुहैया कराने
के आरोप लगे। शासन स्तर पर जांच के बाद प्रथम दृष्टया आरोप सिद्ध होने पर 28 फरवरी 2024 को चेयरमैन के अधिकार सीज कर दिए गए। हाईकोर्ट से भी उन्हें झटका लगा। नगर विकास सचिव अमृत अभिजात की रिपोर्ट राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष पेश की गई।
वहीं जनपद सोनभद्र के इकलौता नगर पालिका रावटसगंज में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर बाहरी जनपद के ठेकेदारों को दिया जा रहा है बढ़ावा टेंडर प्रक्रिया की जांच को लेकर आम जनमानस लग रहे गुहार।







