वृद्ध का संदिग्ध हालात में मिला शव।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

बभनी (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के कोंगा गांव में वृहस्पतिवार को देर शाम जुगुल पुत्र शोभन उम्र 65 वर्ष  का घर में पड़े मृत शव को  देख दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनों ने मृतक के शरीर के पर चोट के निशान देखकर स्तब्ध रह गए। जानकारी के अनुसार मृतक का बड़ा लड़का  सुबाष कुमार ने बताया कि मेरी मां जीवती देवी तथा अन्य परिवार के लोग बैना गाँव मे मजदूरी करने गये थे । मेरे भाई की पत्नी राधिका पत्नी रामचरित उम्र 33 ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। सुबह गांव के प्रधान को इसकी जानकारी दी गई। घटना की सूचना मृतक के पुत्र सुबाष कुमार ने बभनी थाने मे लिखित तहरीर दी । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सब इंस्पेक्टर राम औतार सिंह यादव व हेड कांस्टेबल राम आशीष यादव ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। गांव में घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा है। इस संबंध में बभनी इंस्पेक्टर सदानंद राय ने बताया कि मामला संदिग्ध है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांचकर दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी । बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव का मामला ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?