संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता मिला महिला का शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के बागेसोती पुलिस चौकी अंतर्गत सिंघा गांव के स्कूल परिसर में लगे पानी टंकी के टावर से फंदे के सहारे लटकता एक महिला का शव शुक्रवार की सुबह देखा गया।जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के करईल गांव निवासी नान्हक यादव की पत्नी बीस वर्षीय कविता के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार खेमपुर निवासी मुनेश्वर यादव की बेटी कविता का विवाह मई 2023 को करईल निवासी नान्हक यादव पुत्र रामलखन यादव से हुई थी।वही गुरुवार को समरसेबल मोटर चलाने को लेकर पति पत्नी में कुछ विवाद हो गया।जिसके बाद शाम को पत्नी कविता घास काटने के लिए हाशिया और रस्सी लेकर खेत की ओर गई जहां वह देर रात तक घर नहीं लौटी जिसके बाद शुक्रवार की सुबह सिंघा गांव के स्कूल परिसर में लगे पानी टंकी टावर से रस्सी के सहारे लटकता कविता का शव देखा गया वही इसकी जानकारी गांव वालो ने बागेसोती पुलिस को दी,जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाते हुए आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।और मामले की जांच कर रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?