त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन की एसी बोगी से यात्री का बैग चोरी,हजारों रुपये का सामान गायब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पीड़ित ने लखनऊ स्टेशन जीआरपी से की शिकायत

अनपरा थाना क्षेत्र के मूल निवासी त्रिवेणी एसी कोच से कर रहे थे यात्रा

सोनभद्र। त्रिवेणी एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले अनपरा थाना क्षेत्र का एक परिवार चोरी का शिकार हो गया। यह परिवार त्रिवेणी एक्सप्रेस की इकोनामी कोच से यात्रा कर रहा था कि गुरुवार की सुबह 3:00 बजे के लगभग कुछ अज्ञात चोरों द्वारा प्रयागराज जंक्शन प्लेट फॉर्म नंबर 9 पर परिवार के पास रखे बैग लेकर फरार हो गया। पीड़ित द्वारा लखनऊ के जीआरपी से शिकायत कर मामले से कराया अवगत।


जानकारी के अनुसार अनपरा थाना क्षेत्र निवासी तनवीर आलम पिता मुमताज आलम ने बताया कि अपने बहन व अन्य परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे कि प्रयागराज जंक्शन पर अज्ञात चोरों द्वारा मेरी बहन अफसाना बानो के बगल में रखा हुआ पर्स लेकर फरार हो गए जिसमें लगभग एक मंगलसूत्र तीस से चालीस हजार रुपए का पायल ₹10000 का इयररिंग्स 25 से ₹30000 का नगद ₹4000 सहित कागजात बैग में थे।

वही मामले में लखनऊ जीआरपी एवं टोल फ्री नंबर पर मामले से अवगत कराया गया। पीड़ित के भाई ने बताया कि लखनऊ जंक्शन पर एप्लीकेशन देकर मामले में उच्च स्तरीय कार्रवाई करने की गुहार लगाया है।

पीड़ित ने बताया कि रिजर्वेशन के बाद भी चोरों द्वारा ट्रेन में सरेआम चोरी करना आम जनमानस के सुरक्षा हित की मुकम्मल व्यवस्था पर सवाल खड़े कर देना साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?