साध्वी प्राची ने राहुल गांधी को बताया मन्द बुद्धि बालक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द त्रिपाठी

बख्फ बोर्ड की जमीनें पाकिस्तान के हिंदुओं को या फिर बांग्लादेश के हिंदुओं को दे देनी चाहिए – साध्वी प्राची

साध्वी का हिंदुओं को लेकर बयान कि बटोगे तो कटोगे और बांग्लादेश जैसा हाल होगा हिंदुओं का

सर तन से जुदा करने वाले ग्रह युद्ध की तैयारी कर रहे हैं – साध्वी प्राची

शाहजहांपुर(यूपी)। सामूहिक विवाह समारोह में हिस्सा लेने जनपद में पहुंची साध्वी प्राची ने बख़्फ बोर्ड कानून पर बोलते हुए कहा कि इस कानून को खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बख्फ़ की जमीनें भारत के हिंदुओं की जमीनें हैं। साध्वी प्राची ने कहा कि बख्फ़ की जमीनों को पाकिस्तान के हिंदुओं को दे देना चाहिए या फिर भारत की सेना को देना चाहिए।


साध्वी प्राची आज शाहजहांपुर महानगर स्थित वृंदावन गार्डन में भाजपा नेता एवं समाजसेवी विनय अग्रवाल के आवास पर आयोजित उनके पिता स्वर्गीय अशोक अग्रवाल की जन्म जयंती पर 11 जोड़ो के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंची थीं.जहां साध्वी प्राची ने मीडिया को बयान देते हुए कहा कि सिर तन से जुदा करने के नारे अगर भारत देश में लग रहे हैं तो यह बहुत बड़े शर्म की बात है।साध्वी ने कहा कि सिर तन से जुदा करने वाले लोग भारत में गृह युद्ध की तैयारी कर रहे हैं।

साध्वी प्राची ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून वर्ष 2014 में ही बन जाना चाहिए था।उन्होंने हिंदुओं को लेकर कहा कि अगर हिंदू बटेंगे तो कटेंगे और अगर भारत के हिन्दू बटेंगे तो उनका हाल भी बांग्लादेश जैसा ही होगा।

वही केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने भी सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचकर नव विवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?