लखनऊ। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदया अनुप्रिया पटेल ने संगठन कार्यों की समीक्षा के उपरान्त प्रदेश के पांच जिलाध्यक्षो को बदला है। राष्ट्रीय सचिव मुन्नर प्रजापति ने बताया कि जिला इकाईयों के जिलाध्यक्षों में मीरजापुर का जिलाध्यक्ष रामलोटन बिन्द , संत कबीर नगर का जिलाध्यक्ष सचिन सैंथवार , कानपुर देहात के रामफल कटियार को जिलाध्यक्ष बनाया गया तो वही मुरादाबाद का जिलाध्यक्ष कलीम अंसारी और सोनभद्र का अंजनी पटेल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।







