माँ दुर्गा के स्थापना के लिए कलश यात्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मूडिसेमर में बीते कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी आज दुर्गा नवरात्रि पर सप्तमी तिथि को पंडाल में रात्री को दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित करने के पूर्व नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के

अध्यक्ष अवधेश प्रजापति व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजू यादव के नेतृत्व में सतत वाहिनी नदी के किनारे स्थित शिव मंदिर से कलश स्थापना हेतु गांव के सैकड़ो महिला पुरुषों की टोली डीजे की

धुन पर मां दुर्गा के गीतों के साथ मां दुर्गा की जय, शेरावाली की जय के नारों के साथ हरिजन बस्ती, कुशवाहा बस्ती, यादव बस्ती होते हुए ब्रह्माहवा पीपर के पास पुरोहित शेषमणि के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चरणों के साथ पूजा अर्चन करने के पश्चात मालिया नदी से कलश में जल भर वापस शिव मंदिर के प्रांगण में पहुंच कर दुर्गा पंडाल में कलश की स्थापना किया।

तत्पश्चात कमेटी के द्वारा कलश यात्रा में शामिल हुए लोगों को जलपान किया । इस मौके पर नवयुवक दुर्गा पूजा समित शिव मंदिर मुड़ीसेमर के अध्यक्ष अवधेश प्रजापति, कोषाध्यक्ष दिलीप पासवान, राकेश पासवान, सरजू यादव, विनोद bdc, मनोज पासवान, अनिल पासवान (पप्पू ), छोटू पासवान, मनीष पासवान, विवेक पासवान, अंकित, देवांनंद यादव, नितेश पासवान, जय मौर्या, श्रवण पासवान आदि लोग मौजूद थे

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?