दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अजीत

प्रतापगढ़। जनपद पुलिस की दुष्कर्म के आरोपी से हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी अनिल के पैर में लगी गोली। पुलिस ने घायल आरोपी को लालगंज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है जहाँ उसका उपचार चल रहा है।

बताते चले कि कल रविवार को 16 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने लड़की को गंभीर हालत में प्रयागराज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

लीलापुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपी अनिल ने कल 16 वर्षीय लड़की को अगवा कर रेप किया जिसके बाद दुपट्टा से गला कसकर हत्या का प्रयास किया, लड़की को खेत में मरा समझ आरोपी अनिल फरार हो गया। परिजनों ने जब लड़की की खोजबीन शुरू किया तो वह घायल अवस्था में खेत में बेहोश पड़ी मिली। परिजनों ने उसको इलाज के लिए प्रयागराज में भर्ती कराया,जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?