श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की कलश यात्रा सम्पन्न, आज रात्रि से राम कथा का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

0 नौगढ़ में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की कलश यात्रा सम्पन्न

0 रात्रि में राम कथा का आयोजन

संवाददाता कौस्तुम केशरी “लकी”

नौगढ़ (चंदौली)। जिले के नौगढ़ में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर श्री श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कलश यात्रा में विधायक कैलाश आचार्य और व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज केसरी इस यात्रा में भाग लिए यात्रा में श्रद्धालुओं ने माता रानी की आराधना की और उनके आशीर्वाद की कामना की।

कलश यात्रा की शुरुआत स्थानीय पुरानी काली माता मंदिर से होकर नौगढ़ दुर्गा मंदिर तक गया, सभी जगहों पर श्रद्धालुओं ने माता रानी की पूजा-अर्चना की। कलश यात्रा गांव के विभिन्न हिस्सों से हो कर गुजरी, जहां लोगों ने माता रानी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने बताया कि यह आयोजन 2 साल से किया जा रहा है और इसमें गांव के सभी समुदायों के लोग भाग लेते हैं। इस आयोजन का उद्देश्य माता रानी की आराधना करना और उनके आशीर्वाद से समाज में शांति और समृद्धि की कामना करना है।

इस दुर्गा पूजा समिति की तरफ से रात 7:00 बजे से भव्य राम कथा की शुरुआत होगी जो 10:00 बजे रात तक चलेगी जिसमें प्रसिद्ध कथा वाचिका मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी जी रामायण की कथा सुनाएंगी। यह कार्यक्रम नवरात्रि के 9 दिनों तक चलेगा।

समिति के सदस्यों ने बताया कि राम कथा में श्रद्धालुओं को रामायण की कथा सुनने का अवसर मिलेगा और वे माता रानी के आशीर्वाद की प्रार्थना कर सकेंगे।

इस अवसर पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भी श्रद्धालुओं को सुरक्षा और सुविधा प्रदान करने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?