वाराणसी जोन की दो दिवसीय मलखम्भ प्रतियोगिता में सोनभद्र पहला स्थान हासिल किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

वाराणसी जोन की कुल दस टीमो में से चार ने किया प्रतिभाग

सोनभद्र। उप्र वार्षिक खेलकूद में निर्धारित खेलकूद के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक अध्यक्ष जोनल खेलकूद समिति वाराणसी जोन की अन्तर जनपदीय मलखम्भ प्रतियोगिता का आयोजन 30 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक जनपद के पुलिस लाइन में सम्पन्न हुई। मलखम्भ प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा 30 सितम्बर को किया गया । जिसका समापन आज समापन हुआ।

इस प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के 10 टीमों को प्रतिभाग करना था। जिसमें जनपद सोनभद्र, गाजीपुर, भदोही एवं आजमगढ़ की टीमों ने प्रतिभाग किया। अपरिहार्य कारणों से जनपद मीरजापुर, बलिया, जौनपुर, मऊ, चन्दौली, एवं वाराणसी की टीमें प्रतिभाग नही कर सकी।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों द्वारा खेल भावना तथा सौहार्दपूर्ण माहौल में अनुशासित रहते हुए अपने खेल का प्रदर्शन किया गया । प्रतियोगिता मे सामूहिक टीम में जनपद सोनभद्र द्वारा सर्वाधिक 83 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया गया जबकि जनपद आजमगढ़ की टीम ने 33 अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को स्मृत्ति चिन्ह प्रदान किया गया ।

समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक द्वारा विजेता टीम सोनभद्र को विजेता शील्ड दी गयी तथा प्रतियोगिता में आरक्षी सूरज यादव की तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त किये साथ ही साथ प्रतिभाग करने वाली अन्य टीमों को भी पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया ।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर संजीव कटियार, क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी राज सोनकर, प्रतिसार निरीक्षक मु0 नदीम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?