नगर निकायों में सम्भव दिवस पर प्राप्त सभी शिकायतो का हुआ निस्तारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। नगर निकायों में जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिये प्रत्येक सोमवार को सम्भव दिवस का आयोजन किया जाता है। आज जनपद की एकमात्र नगर पालिका सहित नौ नगर पंचायतों में सम्भव दिवस का आयोजन किया गया। 

नगर पालिका परिषद सोनभद्र मे अध्यक्षा रूबी प्रसाद अध्यक्ष व ईओ विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में सम्भव दिवस का आयोजन किया गया। तत्कम में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 4, नगर पंचायत घोरावल में 2, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 3, नगर पंचायत चोपन में 2, नगर पंचायत ओबरा में 0, नगर पंचायत रेनुकूट में 0, नगर पंचायत पिपरी में 0. नगर पंचायत दुद्धी में 2, नगर पंचायत डाला बाजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 1, समस्त निकायों को मिलाकर कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

नोडल अधिकारी विजय कुमार यादव द्वारा बताया गया कि माह अक्टूबर में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक नगर के सभी वार्डो में रोकथाम व बचाव हेतु जनजागरूता अभियान के साथ साफ-सफाई गार्बेज निस्तारण, एण्टीलार्वा का छिड़काव, फागिंग, झाड़ियों की कटाई, आदि की जायेगी।

इस दौरान जेई मनीष कुमार, सभासद अनवर अली,मनोज चौबे ,धर्मराज जैन, सुजीत कुमार, अजीत सिंह, शन्त सोनी,आकाश,बिमलेश कुमार,सुनील सिंह,बिनोद कुमार सहित अन्य लोग रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?