जमीनी विवाद में सपा नेत्री पर मुकदमा दर्ज, कार्यकर्ताओ में नाराजगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन


मिर्जापुर। जनपद में राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदिहार गांव में जमीन के विवाद में सपा नेत्री जिला पंचायत सदस्य सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज सपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त।
नदिहार गांव में दो पक्षों में जमीन का विवाद काफी दिनों से चला आ रहा था एक पक्ष के शिकायती पत्र पर तहसील कर्मचारियों व पुलिस की मौजूदगी में विवादित जमीन का सीमांकन कर पत्थर नसीम करा दिया गया था।

वही दूसरे पक्ष का आरोप था कि सपा नेत्री जो जिला पंचायत सदस्य है अपने साथियों के साथ आपत्ति जताते हुए सीमांकन के दौरान नसीम किये गए पत्थर को उखाड़ कर फेंक दिया गया जिस पर दोनो पक्ष आमने सामने हो गए मौके पर पंहुची पुलिस दोनो पक्षो को राजगढ़ थाने पर लाने के बाद सपा नेत्री सहित दोनो पक्षो से पांच लोगों पर कार्रवाई करते हुए सपा नेत्री को थाने में बैठा लिया कार्रवाई किये जाने से नाराज स्थानीय सपा कार्यकर्ता आक्रोशित होते हुए दर्जनों की संख्या में राजगढ़ थाने पंहुचकर नाराजगी व्यक्त की।

वही पुलिस ने लगातार सपा कार्यकर्ताओं की बढ़ती संख्या और उनकी नाराजगी को देखते हुए रात में ही सपा नेत्री को निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई थी मामले में आज जिला कार्यालय पर सपा के वरिष्ठ नेता पत्रकार वार्ता के माध्यम से पत्रकारों को जानकारी देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?