भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

बूथ 28 पर भाजपाइयों ने सुनी पीएम की मन की बात

सोनभद्र। जनपद में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने  मन की बात सोनभद्र नगर मण्डल के बूथ संख्या 28 विवेकानंद प्रेक्षागृह पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी और भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विनय श्रीवास्तव के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना गया। जिसमे नरेन्द्र मोदी ने कहा मन की बात’ में एक बार फिर हमें जुड़ने का अवसर मिला है। 

आज का ये एपिसोड मुझे भावुक करने वाला है, मुझे बहुत सी पुरानी यादों से घेर रहा है – कारण ये है कि ‘मन की बात’ की हमारी इस यात्रा को 10 साल पूरे हो रहे हैं। 10 साल पहले ‘मन की बात’ का प्रारंभ 3 अक्टूबर को विजय दशमी के दिन हुआ था और ये कितना पवित्र संयोग है, कि, इस साल 3 अक्टूबर को जब ‘मन की बात’ के 10 वर्ष पूरे होंगे, तब, नवरात्रि का पहला दिन होगा। ‘मन की बात’ की इस लंबी यात्रा के कई ऐसे पड़ाव हैं, जिन्हें मैं कभी भूल नहीं सकता ‘मन की बात’ के करोड़ों श्रोता हमारी इस यात्रा के ऐसे साथी हैं, जिनका मुझे निरंतर सहयोग मिलता रहा।

देश के कोने- कोने से उन्होनें जानकारियां उपलब्ध कराई ‘मन की बात’ के श्रोता ही इस कार्यक्रम के असली सूत्रधार हैं। आमतौर पर एक धारणा ऐसी घर कर गई है कि जब तक चटपटी बातें न हो, नकारात्मक बातें न हो तब तक उसको ज्यादा तवज्जो नहीं मिलती है लेकिन ‘मन की बात’ ने साबित किया है कि देश के लोगों में पाजेटिव जानकारी की कितनी भूख है आई पाजेटिव बातें, प्रेरणा से भर देने वाले उदाहरण, हौसला देने वाली गाथाएँ, लोगों को, बहुत पसंद आती हैं।


महाराष्ट्र के भंडारा जिले में टेक्सटाइल की एक पुरानी परंपरा है भंडारा टसर सिल्क हैंडलूम  टसर सिल्क अपने रंग और मजबूती के लिए जानी जाती है। भंडारा के कुछ हिस्सों में 50 से भी अधिक सेल्फ हेल्प ग्रुप इसे संरक्षित करने के काम में जुटे हैं। इनमें महिलाओं की बहुत बड़ी भागीदारी है। यह सिल्क तेजी से लोकप्रिय हो रही है और स्थानीय समुदायों को सशक्त बना रही है, और यही तो मेक इन इंडिया की स्प्रिट है।


आपको, अपने क्षेत्र में बने स्थानीय उत्पादों को ज्यादा-से-ज्यादा प्रमोट करना चाहिये। ऐसा कोई भी प्रोडक्ट जिसे बनाने में भारत के किसी कारीगर का पसीना लगा है, जो भारत की मिट्टी में बना है, वो हमारा गर्व है – हमें इसी गौरव पर हमेशा चार चाँद लगाने हैं।

Leave a Comment

1377
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?