वन रेंज के भूमि पर अतिक्रमण, स्थानीय लोगों ने किया विरोध ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विरेन्द्र कुमार

कोन वन रेंज के भूमि पर कब्जा जारी, स्थानीय लोगों ने किया जोरदार प्रदर्शन।

विढमगंज (सोनभद्र) । वन रेंज कोन के अंतर्गत क्षेत्र रगरम , मिश्री , डोमा टोला बरियाती सहित बागेसोती,भालूकुदर सेक्सन में वन माफियाओं की सक्रियता इस कदर बढ़ गयी है कि क्षेत्र में आय दिन कीमती पेड़ काटकर वन भूमि पर कब्जा किया जा रहा। विभाग कार्यवाही के नाम पर मूकदर्शक बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बागेसोती के अंतर्राज्जीय बॉर्डर पर स्थित बड़ाप के ललुआ खोह व भालुकूदर सेक्सन के धरनवा बॉर्डर पर अबैध रूप से वन भूमि पर कब्जा किया जा रहा है जिसके आजीज होकर स्थानीय लोगों द्वारा मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर पूर्व में शिकायत दर्ज कराया गया था ।

जिसके क्रम में तत्कालीन क्षेत्रीय वनाधिकारी व वर्तमान क्षेत्रीय वनाधिकारी कोन द्वारा जांच कर अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित किया गया था कि किसी भी स्थिति में वन भूमि पर अतिक्रमण न हो पाये व साथ ही दो दिनों के अंदर कब्जा हटाने का आश्ववसन देकर कागजी कोरम पूरा कर लिया गया था किन्तु निर्देश ढाक के तीन पात निकला। जिसका नतीजा है कि ग्राम बागेसोती के खोहिईया जंगल, झारखंड बार्डर, बड़ाप के साथ भालुकूदर् बीट में जहाँ लोग वर्षों से जमे वनकर्मी की मिलीभगत से सैकड़ों एकड़ वन भूमि पर कब्जा कर मकान तक बना लिए गए हैं।जिसके क्रम में दूसरी बार आज सुबह ग्रामीण राजेंद्र सिंह की अगुवाई में बड़ाप के ललुवाखोह बंधी के पास दर्जनों लोगों ने वन विभाग की मनमानी नहीं चलेगी के साथ जोरदार प्रदर्शन कर आक्रोश ब्यक्त किया। ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जाँच की मांग करते हुए तत्काल वन भूमि कब्जा मुक्त कराने व लिप्त वन कर्मियों के ऊपर कार्यवाही किये जाने की मांग की है । प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से बिहारी प्रसाद, राजेंद्र, संजय अरुण, वशिष्ठ बंशीधर सहित दर्जनों ग्रामीण थे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?