राजन
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले मण्डलायुक्त और डीआईजी ने कार्यक्रम स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण
मिर्जापुर। जनपद में मझवां विधानसभा का उप चुनाव होना है,जिसके लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमनके संभावित है। जिसके मद्दे नजर मण्डलायुक्त विन्ध्याचल एमके स्वामी और डीआईजी आरपी सिंह ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपेड और पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो।
इस दौरान जिलाधिकारी , एडीएम , एसडीएम ,तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।







