सीडीओ व एडीएम को दी गयी भावभीनी विदाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जनपद के मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार  व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुभाष यादव का गैर जनपद स्थानांतरण होने पर आज कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में भावभीनी विदाई दी गयी।

मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार का जनपद से नगर आयुक्त मेरठ व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुभाष चन्द्र यादव को अपर आयुक्त वाराणसी के पद स्थानान्तरण होने पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में भाव भीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी बीएन सिंह ने उपस्थित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकारी सेवाओं में स्थानान्तरण एक सामान्य प्रक्रिया है, जो व्यक्ति सरकारी सेवाओं में आया है। वह समय-समय पर स्थानान्तरित होते हुए एक दिन सरकारी सेवा में एक-दूसरे स्थान पर जाता रहता है। जो अधिकारी व कर्मचारी काफी मेहनती और ईमानदार होते हैं, उनके स्थानान्तरण के फलस्वरूप बिदाई देते वक्त मन भावुक हो जाता है।

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) द्वारा जनपद में अपने पदीय दायित्वों का बेहतर तरीके से कार्य करने के प्रति आभार व्यक्त किये और कहा कि दोनों अधिकारी अनुभवी हैं, शासन के कार्यों को बड़े ही तत्परता के साथ करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि यह जीवन है, चलता रहता है, हमें उम्मीद है कि आप लोग जहां भी रहेंगें, सूरज की तरह चमकते रहेंगें तथा देश व समाज के विकास में अपना सकारात्मक सहयोग देने के साथ ही अपने पदीय दायित्वों के प्रति खरा उतरेंगें। आप दोनों अधिकारियों को भविष्य के लिए मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामाएं व आशीर्वाद बना रहेंगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे ही कर्मठ एवं लगनशील अधिकारी के रूप में मुख्य विकास अधिकारी जून 2022 से व अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) जुलाई 2023 से अपनी बेहतरीन सेवा करते हुए स्थानान्तरित होकर अपने तैनाती पद पर जा रहे हैं। जनपद के अधिकारी व कर्मचारी मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) से काफी कुछ चीजें सरकारी सेवाओं के बेहतर संचालन के लिए सीखा है।

विदाई समारोह के मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने कहा कि जिले के विकास के लिए हर संभव सकारात्मक सहयोग के साथ ही सीखने का प्रयास करना चाहिए और सरकार की योजनाओं को जनपद के लोगों को लाभ मिले, इसका भी प्रयास करना चाहिए।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा,अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, उप जिलाधिकारी सदर उत्कर्ष द्विवेदी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला विकास अधिकारी  शेषनाथ चौहान, परियोजना निदेशक आरएस मौर्या, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा, सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने मुख्य विकसअ अधिकरी व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को माल्यार्पण कर स्मृतिचिन्ह भेंट किये और विदाई समारोह में जिले के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने कार्यकाल की सराहना करते हुए पदासीन होने की कामना करते हुए आभार व्यक्त किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?