स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

14 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम : जिलाधिकारी

सोनभद्र। केन्द्र सरकार की पहल पर स्वभाव स्वच्छता संस्कार के थीम पर स्वच्छता अभियान चलाया जाना है। 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी की जयंती के दृष्टिगत स्वच्छ भारत दिवस मनाया जाता रहा है।  स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत स्वैच्छिक और सामूहिक भागीदारी के माध्यम से स्वच्छता ही सेवा अभियान आयोजित किया जा रहा है। जनपद में यह अभियान 14 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक चलेगा।

इस वर्ष स्वच्छ भारत मिशन की दसवीं वर्षगाॅठ मना रहे हैं, इस उपलब्धि के दृष्टिगत स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता थीम पर 02 अक्टूबर को स्वच्छता समारोह मनाया जायेगा, जिसके लिए 14 सितम्बर से 01 अक्टूबर, 2024 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान आयोजित किया जा रहा है।  इस अभियान के अन्तर्गत कचरा वाले चुनौतीपूर्ण स्थलों को चिन्हित कर साफ करने का विशेष अभियान चलाया जायेगा। एक पेड़ माॅ के तहत स्थानीय निकायों में सौन्दर्यीकरण के साथ-साथ पौध रोपण अभियान भी चलाया जायेगा, पखवाड़े के दौरान स्वच्छता के संदेश को प्रचारित व प्रसारित करने के दृष्टि से स्वच्छता संवाद, स्वच्छता रैलिया, मानव श्रृंखला, स्वच्छता चौपाल, विशेष वार्ड व ग्राम सभा की बैठके आयोजित की जायेगी।

स्कूली बच्चों के साथ शैक्षिक संस्थाओं, स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों में कविता, निबन्ध, चित्रकला, पोस्टर की प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी, स्कूलों में स्वच्छता प्रश्नोत्तरी और साफ-साफ के प्रति जागरूकता फैलायी जायेगी, नागरिक भागीदारी और सहयोग से वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1567
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?