
अमित मिश्रा
0 मिडडे मील मे धांधली का आरोप
शक्तिनगर (सोनभद्र) । ग्राम पंचायत बांसी स्थित कंपोजिट विद्यालय वनवासी मे बुधवार को बच्चों कों दिए जा रहे मिड डे मील (दोपहर के भजन )में अनियमितता का आरोप प्रधान ने लगाया है। बांसी प्रधान आरती देवी ने बताया कढ़ी (खिचड़ी ) मे पौने एक किलो लौकी, 200 ग्राम सोया बड़ी के साथ पानी वाला दूध बच्चों को दिया जा रहा है। इतना ही नहीं सड़ा केला भी बच्चों कों देनें का आरोप प्रधान नें लगाया है। प्रधान आरती देवी बुधवार कों विद्यालय पहुंचकर बच्चों से पढ़ाई लिखाई के बारे मे पूछने के साथ भोजन के बारे मे विस्तृत जानकारी ली।बताया की इससे पूर्व भी ग्रामीणों की शिकायत पर प्रधानाध्यापिका शकुंतला देवी कों मिड डे मील कों लेकर अवगत कराया गया था। लेकिन बंदरबाँट की वजह से बच्चों के मिडडे मील (दोपहर के खाने ) मे भी धांधली किया जा रहा है।






