पब्जी खेलाने के बहाने नाबालिक लड़के ने 5 साल के बच्चे के साथ किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पब्जी खिलाने के बहाने नाबालिक लड़के ने 5 साल के बच्चे के साथ किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

शक्तिनगर (सोनभद्र)। पब्जी खिलाने के बहाने 15 साल के नाबालिग लड़के ने 5 साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पिता की तहरीर पर शक्तिनगर पुलिस ने 15 साल लड़के को गिरफ्तार कर मिर्जापुर बाल सुधार गृह भेज दिया। पुलिस के मुताबिक शक्ति नगर क्षेत्र के रहने वाले एक 15 साल के लड़के ने 5 साल के लड़के के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। घटना के वक्त बच्चे के पिता घर पर मौजूद नहीं थे। कुछ देर बाद आया तो दरवाजा बंद था। किसी प्रकार दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा।तब तक नाबालिग लड़का फरार हो गया। बच्चों के पिता ने घटना की जानकारी शक्तिनगर पुलिस से शिकायत दर्ज कर मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 5 एम /6 पास्को एक्ट मे मुकदमा दर्ज कर नाबालिक लड़के को मिर्जापुर बाल सुधार गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?