लापता किशोर की गांव के सुनसान स्थान पर मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

5 दिन से लापता किशोर की गांव के सुनसान स्थान पर मिली लाश,

गांव के ही दो युवकों के साथ पांच दिन पूर्व देखा गया था

परिजनों ने हत्या की जताई आशंका,

पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

आजमगढ़ । फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पांडेय का पूरा में 17 वर्षीय किशोर की 5 दिन पुरानी लाश मिलने से सनसनी मच गई। बता दें कि पांडेय का पुरा निवासी हर्षित चौबे पुत्र मुकेश चौबे 7 सितंबर को दिन में लापता हो गया था। परिजन काफी खोजबीन किए थे। तब दूसरे दिन फूलपुर थाना में तहरीर दी। परिजनों के अनुसार हर्षित गांव के ही निवासी नकुल राजभर पुत्र रामकरण व जगदीश यादव पुत्र करमजीत के साथ 7 सितंबर को देखा गया था। गांव के लोगों ने देखा था। इसके बाद से हर्षित लापता हो गया था। 8 सितंबर को सूचना के बाद पुलिस जगदीश और नकुल से पूछताछ कर रही थी लेकिन कोई जानकारी नहीं पा सकी। बुधवार को अपने से खोजते हुए परिजन गांव में ही अलग विरान में एक पुराने कुएं के पास से शव बरामद किए तब पुलिस व अन्य लोगों को सूचना दी। मौके पर अनील कुमार सीओ फूलपुर, एसओ फूलपुर पहुंच गए। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है। CO फूलपुर अनिल कुमार का कहना है कि शव सड़ गल गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा की मौत किस कारण से हुई है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?