छेड़खानी की शिकार किशोरी के परिवार को पुलिस से मिली अनदेखी, एसओ चकरघट्टा ने पीड़िता के पिता को थाने से भगाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कौस्तुम केसरी”लकी”

नौगढ़ (चंदौली) । जिले के तहसील नौगढ़ के चकरघट्टा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ छेड़खानी और अपहरण का मामला सामने आया है। आरोपी संजय यादव (बीडीसी) ने किशोरी को पानी लेने के बहाने अपने पास बुलाया और फिर उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर अज्ञात स्थान पर ले गया। किशोरी को अगले दिन सुबह पढौती जंगल में पाया गया।

किशोरी ने बताया कि आरोपी शादी और पैसे का झांसा देकर उसे बनारस ले जा रहा था, जहां उसे बेचने का इरादा था। परिजनों ने घटना के बाद 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन तीन दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी को जल्द से जल्द जेल नहीं भेजा गया, तो वे नाबालिग पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करने को विवश होंगे।

पीड़ित परिवार पर पुलिस को तहरीर देने के बाद से ही दबाव का सामना करना पड़ रहा है। उन पर शिकायत वापस लेने के लिए धमकियां दी जा रही हैं। भीम आर्मी के नेताओं ने कहा है कि यह मामला न केवल नौगढ़ क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि पुलिस के आचरण और निष्पक्षता पर भी गंभीर प्रश्न खड़े कर रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?