भाजपा केवल धर्म की राजनीति कर रही और पीडीए को समाप्त करना चाहती है:विनीत कुशवाहा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। भाजपा सरकार नौजवान,किसान , व्यापारी , महिलाओं , गरीबों व अल्पसंख्यकों की विरोधी सरकार है । भाजपा सरकार को पीडीए से कोई लेना-देना नहीं है,भाजपा सरकार पीडीए को समाप्त करना चाहती है । उक्त बातें समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान कहा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि धर्म के नाम पर भाजपा केवल राजनीति कर रही है और दलित, पिछड़ों व किसानों का शोषण करने का काम कर रही है । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में नौजवानों , किसानों , व्यापारियों और हर समाज के गरीबों के उत्थान के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं से ऊपर उठाने का काम किया और हमेशा हर वर्ग की लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं। 

समाजवादी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा नौजवानों को आगे बढ़ने का काम किया है। समाजवादी नौजवानों की ही देन है कि हम सांसद हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा नौजवानों को छलने का काम किया है। उसे नौजवानों से कोई सरोकार नहीं है।

प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा , पूर्व विधायक रमेश दुबे ,पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव , छात्र सभा के जिला अध्यक्ष पवन पटेल, सईद कुरैशी, लोकपति सिंह पटेल, राम भरोसे सिंह, हिदायतुल्ला खान , सुनील गोंड़ व अशोक पटेल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

1416
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?