बिजली विभाग की जुगाड़ व्यवस्था, लो बोल्टेज से परेशान उपभोक्ता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गिरीश

सोनभद्र। जनपद की आदर्श नगर पंचायत डाला की नई बस्ती में विद्युतीकरण के दौरान भारी लापरवाही सामने आयी है जहां ठेकेदार द्वारा जुगाड़ से 10 एमएम के एक पीवीसी केबल से पुराने बिजली संचालित एलटी पोल से नए एलटी लाइन पोल मे बिजली सप्लाई के दिया गया जिससे दर्जनो उपभोक्ता को लो वोल्टेज की समस्या झेलना पड़ रही है ।


गौरतलब हो कि स्थानीय नगर क्षेत्र के नई बस्ती में पटेहरा टोला सम्पर्क मार्ग से नगर पंचायत कार्यालय को जाने वाले मार्ग के किनारे विद्युतीकरण के दौरान लगे नए एलटी लाइन के पोल और विद्युत तार में बिजली सप्लाई देने के लिए ठेकेदार द्वारा पुराने लगे एलटी लाइन के पोल से कनेक्शन देने का कार्य किया जा रहा है।   जिसे बिजली विभाग द्वारा ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी लाइन की नजदीकी होने के कारण मना कर दिया गया। इसके साथ ही विभाग ने उचित दूरी के अंतराल कराने के बाद बिजली सप्लाई जोड़ने का निर्देश ठेकेदार को दिया गया।वही ठेकेदार द्वारा पुराने बिजली संचालित एलटी पोल से नए पोल पर बिजली सप्लाई के लिए 10 एमएम के एक पीवीसी केबल से जोड़ कर स्थानीय लोगों को बिजली की सप्लाई का जुगाड़ तो कर दिया गया ,लेकिन एक माह बीत गया बिजली सप्लाई की स्थाई व्यवस्था नही किया गया।  जिससे उपभोक्ता को लो वोल्टेज की समस्या झेलना पड़ रहा है।

इस संबंध में जेई संजय सिंह ने बताया कि ठेकेदार के पास संबंधित सामान नहीं है दो तीन दिन में आ जायेगा तो लगवा कर दुरुस्त करा दिया जाएगा।

वही जेई द्वारा आश्वासन दिए तीन – चार दिन बीत गए पर समस्या का समाधान नहीं हो सका ।स्थानीय लोगों ने स्थाई समाधान की मांग की है ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?