हाईकोर्ट के समीक्षा अधिकारी का वकील ने खींचा दुपट्टा,बार एसोसिएशन ने जारी किया नोटिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विमल

06 अगस्त तक आरोपी वकील से मांगा गया है स्पष्टीकरण, संतोषजनक जवाब नही होने पर रजिस्ट्रेशन निरस्त और डिबार किया जाएगा : अनिल तिवारी (अध्यक्ष ,हाईकोर्ट बार एसोसिएशन

यह घटना शुक्रवार के दोपहर की है ,

वकील द्वारा महिला का दुपट्टा खींचने और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

प्रयागराज पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के समीक्षा अधिकारी की पत्नी से एक अधिवक्ता द्वारा हाईकोर्ट के बाहर बदसलूकी का मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने बड़ा एक्शन लिया है,बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल तिवारी ने वायरल वीडियो और ऑफिसर्स एसोसिएशन के पत्र के आधार पर आरोपी अधिवक्ता को नोटिस जारी किया है। इस जारी नोटिस की दिनांक से तीन दिनों में अधिवक्ता को जवाब देने के लिए कहा गया है अगर संतोष जनक जवाब नही मिला तो आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

श्री तिवारी ने कहा अधिवक्ता द्वारा 6 अगस्त तक जवाब नही दिया जाता है तो हाईकोर्ट बार एसोसिएशन से उसका रजिस्ट्रेशन भी निरस्त किया जाएगा,उसे हमेशा के लिए डिबार करा दिया जाएगा और उसका एडवोकेट रोल कैंसिल कराया जाएगा। इसके अलावा यूपी बार काउंसिल से भी कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी।


हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी का कहना है कि यह घटना बहुत गंभीर है, सरेआम हुई इस घटना से वकालत के पेशे से जुड़े लोगों की छवि धूमिल हुई है। यह घटना शर्मसार कर देने वाली है, मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने इसके अलावा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल से मामले को चीफ जस्टिस के समक्ष उठाने का भी अनुरोध किया है।

बताते चले कि शुक्रवार को हाईकोर्ट के गेट नंबर 8 पर वकील की कार से महिला की स्कूटी टच होने के बाद विवाद हुआ था,महिला अपने समीक्षा अधिकारी पति को स्कूटी से हाईकोर्ट छोड़ने आई हुई थी।  जिस पर वकील ने महिला के साथ मारपीट की और सरेआम उसका दुपट्टा खींचने की कोशिश किया जिससे महिला की स्कूटी नीचे गिर गई और हाथ से मोबाइल भी छूट कर नीचे गिर गया। वकील ने महिला के साथ धक्का मुक्की भी किया और अचानक हमले से महिला बुरी तरह से घबरा गई। हालांकि अन्य वकीलों ने मारपीट कर रहे वकील को मौके से हटाया, वही आरोपी वकील की पहचान राम बहादुर गुप्ता के तौर पर हुई है जो इलाहाबाद हाईकोर्ट में ही वकालत करता है।


हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में उसका रजिस्ट्रेशन नंबर A/R 0832/2022 है, घटना के समय उसके पिता अनंत राम गुप्ता भी वहां मौजूद थे,अनंत राम गुप्ता भी हाईकोर्ट में वकालत करते हैं।
वकील द्वारा सैकड़ो की भीड़ के बीच सरेआम महिला का दुपट्टा खींचे जाने, उसके साथ धक्का मुक्की करने और गाली गलौज करने से हड़कंप मच गया। वही कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था।


वीडियो को एक्स हैंडल पर भी यूपी पुलिस, सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी सरकार और सीएम ऑफिस को पोस्ट किया गया है,जिसके जवाब में डीसीपी सिटी ने कैंट थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है जबकि प्रयागराज पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।


वही पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर अपनी तफ्तीश कर रही है। हाईकोर्ट के मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने भी मामले में कड़ी नाराजगी जताई है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?