बोरवेल में गिरी तीन साल की बिटिया को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित पाण्डेय

एनडीआरएफ वाराणसी की टीम भी पहुंची

डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि घटना स्थल पर मौजूद

बोरवेल में गिरी सौम्या का आज है जन्मदिन

सिंगरौली। जिले में बरगवां थाना क्षेत्र के जनपद पंचायत चितरंगी अंतर्गत कसर गांव में सोमवार को मकई के खेत में आठ वर्ष पहले खोदे गये बोरवेल में खेलते खेलते तीन साल की मासूम बच्ची सौम्या गिर गयी जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना के बाद माँ बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।आज सौम्या का जन्मदिन भी है। वही इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया और डीएम व एसपी ने स्वयं मोर्चा सम्भाले हुए है और परिजनों को साहस भी दे रहे है कि वह सौम्या को बचाने में सफल होंगे। इस घटना से परिजनों का बुरा हाल है।


मिली जानकारी के अनुसार कसर गांव के निवासी पिन्टू शाहू के घर के पास मक्के के खेत में बोर वेल के लिए गड्डा खुदाया गया था जिसमें तीन साल की मासूम बच्ची खेलते खेलते बोरवेल में गिर गयी। जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को लगी हड़कम्प मच गया, परिजनों द्वारा बरगवां थाने में सूचना दी गयी। बरगवां थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा द्वारा इसकी सूचना जिले के शीर्ष अधिकारियों को दी गयी। सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता, देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम सहित कई थानों की पुलिस के साथ नगर निगम, एसडीआरएफ, होमगार्ड बचाव दल के साथ पहुंच गये और रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ कर दिया गया।  शुरूआती रेस्क्यू ऑपरेशन में बच्ची का अब तक पता नहीं चल पाया है। रेस्क्यू दल द्वारा बच्ची को सकुशल बोरवेल से बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

100 फीट गहरे बोरवेल में गिरी सौम्या

सोमवार की शाम राम प्रसाद साहू अपनी मासूम 3 वर्षीय बच्ची सौम्या साहू के साथ खेत पर गया था. तभी वह खेत पर ही अपने काम में व्यस्त हो गया और बच्ची खेलने लगी।  इस दौरान खेलते वक्त सौम्या खुले पड़े बोरवेल में जा गिरी. स्थानीय लोगों की मानें तो बोरवेल की गहराई लगभग 100 फीट है। बताया जाता है कि आज ही सौम्या साहू का जन्मदिन भी है। फिलहाल बचाव दल द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर बोरवेल के किनारे गड्डा तैयार किया जा रहा है।

परिजनों ने बताया आज सौम्या का जन्मदिन है, पूरा परिवार खुश था और यह घटना हो गई। अब परिजन बच्ची के सही सलामत वापसी का इंतजार कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि प्रशासन ने पूरा आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द हमारी बच्ची को जीवित बोरवेल से निकाल लिया जाएगा।

वहीं मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता ने बताया कि मासूम बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। मौके पर भारी संख्या में बचाव दल रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है और वाराणसी से एनडीआरएफ की टीम पहुच गयी है, बच्ची का पता लगा कर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?