नारी न्याय आंदोलन 29 जुलाई को जंतर मंतर पर, जिले से भारी संख्या में महिलाये होंगी शामिल: उषा चौबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा के नेतृत्व में देश भर की महिलाएं दिल्ली के जंतर मंतर पर “नारी न्याय आंदोलन ” के लिए 29 जुलाई को एकत्रित होने जा रही है। इसको लेकर जनपद से जिलाध्यक्ष उषा चौबे के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाये दिल्ली के लिए 28 जुलाई को रवाना होंगी।


जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा कि पूर्वांचल की महिलाएं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरारी के नेतृत्व में दिल्ली कूच कर रही है। वही सोनभद्र से सैकड़ो की संख्या में महिलाएं दिल्ली 28 को रवाना होंगी। इसकी पूरी रूप रेखा तैयार कर ली गई है। बीजेपी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नही है, बढ़ती महंगाई से महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो गया है। इन मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में हल्ला बोल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से हमारी मांगे है कि महिला आरक्षण कानून तुरन्त लागू हो तथा ओबीसी वर्ग को भी महिला आरक्षण में शामिल किया जाए। महिलाओं को बढ़ती महंगाई से मोदी सरकार राहत दे और उनका अर्थिक सशक्तिकरण करने के लिए बैंक खातों में पैसे डाले। इसके साथ ही श्रीमती उषा चौबे ने कहा कि इस देश व्यापी क्रांति में भाग लेकर इस देश की आधी आबादी की आवाज बनने के लिए मैं आप सभी महिलाओ को आमंत्रित करती हूं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?