अमित मिश्रा
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता फारूक अली जिलानी और संचालन मोबिन अंसारी ने किया।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव व प्रदेश सचिव मोहम्मद जलालुद्दीन ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हर वर्ग की पार्टी है,इस पार्टी में हर वर्ग का सम्मान है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल में हर वर्ग के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं को चलाकर विकास करने का काम किया था।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष फारूक अली जिलानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो हर समाज को एक साथ लेकर चलने का काम करती है और हम समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की जिम्मेदारी है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के नीतियों को गांव-गांव जाकर बताने का काम करें जिससे समाजवादी पार्टी के नीतियों का प्रचार प्रसार हो सके।
बैठक में वकील खां, जुनैद अंसारी, फरीद खान, मोहम्मद हफीज, फुलील मोहम्मद , ताहिर नजमुद्दीन, जफर हुसैन, असलम खान, मंजूर खान, नूर मोहम्मद, मोहम्मद शाहिद, सैयद अली, रहमान , रुस्तम व अनिल प्रधान समेत अल्पसंख्यक समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।







