पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

0 रावटसगंज नगर स्थित चाचा नेहरू पार्क में हुआ पौध रोपण

सोनभद्र। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत मंगलवार को रावटसगंज नगर स्थित चाचा नेहरू पार्क में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह द्वारा मां के नाम एक पौधा लगाते हुए महिम का शुभारंभ किया।
वहीं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा सिंह की ओर से मुहिम के संयोजक नेतृत्व में सार्वजनिक स्थानों पर जामुन अमरूद आम के पौधे लगाए गए। पुष्पा सिंह े कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। श्री सिंह ने कहा कि हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने महिलाओं व युवाओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। इस दौरान जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, सुनील सिंह, रितु अग्रहरि, श्रेया पांडेय, ज्योति सिंह, सरोज केसरी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?