शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से करें: पुलिस अधीक्षक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जुलाई महीने के पहले शनिवार को किया गया। मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुभाष चन्द्र यादव ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये, इसके सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दियें। प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा।

इसी प्रकार से पुलिस अधीक्षक व अपर जिलाधिकरी (न्यायिक) ने जमीन सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि विवादित जमीन वाले स्थल पर जाकर संयुक्त रूप से जाॅच किया जाये, बाद इसके कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह व तहसीलदार आदि ने 101 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 12 मामलें निस्तारित किये गये, 02 टीमों को क्षेत्र में भेजकर, टीम द्वारा मौके पर जाकर 05 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, इस प्रकार कुल 17 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। बाकी 84 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया है।

वही तहसील राबर्ट्सगंज में उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज प्रमोद कुमार तिवारी व अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर उप जिलाधिकारी प्रमोद तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व तहसीलदार राबर्ट्सगंज अमित कुमार सिओ डॉ चारु द्विवेदी आदि ने 118 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 21 मामलें निस्तारित किये गये और 04 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 04 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 25 मामले निस्तारित हुए, बाकी 93 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

तहसील घोरावल में उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर उप जिलाधिकारी, तहसीदार घोरावल विदित तिवारी, सी0ओ0 घोरावल अमित कुमार आदि ने 162 शिकायतें सुनते हुए ,मौके पर ही 05 मामलें निस्तारित किये गये और 02 टीम को क्षेत्र में भेजकर 02 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 07 मामले निस्तारित हुए, बाकी 155 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

तहसील दुद्धी में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी दुद्धी सुरेश राय,तहसीलदार दुद्धी आदि ने 87 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 04 मामलें निस्तारित किये गये और 03 टीम को क्षेत्र में भेजकर 03 प्रकरणों को निस्तारित किये गये।

इस प्रकार तहसील दिवस दुद्धी में कुल 07 मामले निस्तारित हुए, बाकी 80 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?