कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन सौपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र,। विगत दिनों लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा सदन में दिये गये बयान से तिलमिलाए सत्तापक्ष के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे अराजकता पूर्ण कदाचरण व कांग्रेस नेताओं पर निजी हमले जैसे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के घर के सामने प्रशासनिक संरक्षण में पुतला फूँकने जैसे आचरण के विरोध में माननीय राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया गया। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के साथ उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, पी सी सी सदस्य फरीद अहमद आशुतोष दूबे श्रीकांत मिश्रा, बाबूलाल पनिका, प्रमोद कुमार पांडेय सूरज वर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे उक्त आशय की जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष /प्रवक्ता गोपाल स्वरूप पाठक ने कहा कि सत्तापक्ष के लोगों का यह कृत्य राहुल के कथन को पुष्ट करता है। सत्तापक्ष देश के लोगों का ध्यान असल मुद्दों जैसे NEET पेपर लीक, किसानों बेरोजगारी जैसे मामलों से भटकाना है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?