जंगल में संदिग्ध परिस्थिति में मिला लापता युवक का शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पी कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र)। जंगल में युवक का शव मिलाने से मावही सनसनी। चार दिन से लापता घर से लापता था युवक। घर से काम के लिए बता कर गया था युवक। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम घिवही के सोननगर के जंगल खरिहानी महुआ पेड के पास भुतहवानाल में आज चरवाहों ने शव देखा गया। शव मिलाने पर शोर मचाना शुरू कर दिया ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने नाले के पानी में औधे मुंह पडा तथा दुर्गंध उठ रही शव को देखकर क्षेत्राधिकार दुध्दि को अवगत कराया।

मौके पर पहुंची पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची। क्षेत्राधिकारी दुध्दि प्रदीप सिंह चंदेल ने शव को ग्रामीणों की मौजूदगी में कब्जे में कर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधि सम्मत करवाई आवश्यक की जाएगी।

मालूम हो कि विकासखंड दुध्दि के अंतर्गत ग्राम पंचायत घिवही से सटे जंगल के भूतहवानाला में मुँह के बगल गिरा एक व्यक्ति का शव चरवाहों ने देखा और शोर मचाना शुरू कर दिया। मौत की खबर गांव में आग की तरफ फैल गई। मौके पर मृतक की पत्नी इंद्रावती देवी व चार बच्चों भोला 13 वर्ष, प्रियंका कुमारी 10 वर्ष, अमन कुमार 8 वर्ष, आंचल कुमारी 5 वर्ष भी पहुँच गए। शव देख कर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।

मृतक की पत्नी इंद्रावती देवी ने बताया कि बीते रविवार को मेरे पति सोननगर में किसी काम के सिलसिले में कहकर गए थे, परंतु उनके नहीं आने के बाद मैं अपने रिश्तेदार व घर गांव में काफी खोजबीन कर रही थी कि इसी बीच आज मालूम चला कि सोन नगर के भुतहवानाला में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है जो मेरे पति संतोष पनीका उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र रामवृक्ष पनिका का ही है।

मौत की खबर सुनकर मृतक की पत्नी व चार अनाथ बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है मृतक की पत्नी अपने जीवकोपार्जन हेतु मनरेगा समेत गांव में काम करके भरण पोषण किया करती थी अब आगे चार अनाथ बच्चों व पत्नी का भरण पोषण कैसे होगा इस को लेकर परिजन व ग्रामीण काफी चिंतित है ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?