सुरक्षागार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से वसूले दो लाख सत्ताईस सौ रुपये पुलिस ने कराए वापस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सुकृत चौकी पुलिस ने जीएच सिक्योरिटी कंपनी के संचालक को पड़कर सभी पीड़ितों का पैसा दिलाया वापस

सोनभद्र। जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र के सुकृत में जीएच सिक्योरिटी कम्पनी खोलकर सुरक्षागार्ड की नौकरी लगवाने के नाम पर 40 युवाओं से वसूले गए कुल दो लाख सत्ताईस सौ रुपये को पुलिस ने आज शिकायतकर्ताओं को वापास कराया।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना रॉबर्ट्सगंज पर बीते 25 जून को ग्राम सुकृत के ग्रामीणों व आस-पास के लोगों द्वारा लिखित प्रार्थना देकर शिकायत की गयी कि ग्राम सृकृत में जीएच सिक्योरिटी कम्पनी खोलकर स्कूलों, महाविद्यालयों, ऑफिसों व अन्य संस्थानों में सिक्योरिटी की नौकरी लगाने के नाम पर लगभग 40 लोगों से पैसे ले लिया गया न पैसे वापस किये और न ही नौकरी लगाया गया।


इस मामले का समुचित निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तहत थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज सत्येन्द्र राय व चौकी प्रभारी सुकृत द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जीएच सिक्योरिटी कम्पनी के मैनेजर धीरेन्द्र कुशवाहा पुत्र अशोक सिंह निवासी भुड़कुडा, थाना इलिया, जनपद चन्दौली को चौकी सुकृत पर बुलाकर ग्राम प्रधान सुकृत के समक्ष समस्त शिकायतकर्ताओं के कुल 202,700 ( दो लाख सत्ताइस सौ रुपये) दिलावाया गया । पुलिस द्वारा मैनेजर को सख्त हिदायत दी गयी ।
वही शिकायतकर्ताओं व स्थानीय लोगों द्वारा चौकी सुकृत व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?