तीन दिवसीय योग के दूसरे दिन ब्लड प्रेशर व शुगर की हुई जांच

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

तीन दिवसीय योग शिविर मंडी योग समिति में  बढ़ चढ़ कर योग साधक ले रहे हिस्सा


सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु प्रमुख योग शिक्षक ओम प्रकाश यादव व जिला कार्य समिति सदस्य सुनील कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयुर्वेद विभाग के पूर्व चिकित्साधिकारी डॉक्टर केके सिंह और वरिष्ठ योग शिक्षक गोपाल दास केसरी  के द्वारा दीप  प्रज्वलन के शुरू हुआ।  योग साधना
योग शिविर में डॉक्टर मनोज चौधरी द्वारा उपस्थित योग साधको का ब्लड प्रेशर व शुगर का जांच किया गया।


वरिष्ठ योग मार्गदर्शक विनोद कुमार मिश्रा ने उपस्थित सभी योग साधकों से निवेदन किया कि सभी लोग अपने-अपने परिवार व नजदीकियों के साथ तीन दिवसीय योग शिविर व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में प्रतिभाग कर अपने आप को निरोग बनावे, तथा जितने भी योग साधक है , अपने सभी चाहने वालों के व्यक्तिगत नंबर पर फोन कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए आमंत्रित करें।


कार्यक्रम इस प्रकार से रखे गए तीन दिवसीय योग शिविर 18 जून से 20 जून तक व 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तथा 23 जून रविवार सहभोज कार्यक्रम रखा गया।


आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, संरक्षक शेषमणी तिवारी,मार्गदर्शक चंद्र बहादुर सिंह ,रामसेवक पांडेय , वरिष्ठ योग शिक्षक विमल कुमार सिंह, नागेंद्र नाथ चौबे, नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, हेमंत जैन, शिवनाथ मेहता, डॉक्टर मनोज चौधरी, पन्नालाल सोनी, राजेश कुमार,गोविंद नारायण सिंह राजू प्रसाद सोनी, सुरेश कुमार गुप्ता, माता प्रसाद,अशोक कुमार गुप्ता,रामबाबू, रूपनारायण सिंह,पुरुषोत्तम प्रजापति, पंचम कुमार समेत तमाम योग साधक उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?