बाल श्रम से मुक्त बच्चो के शिक्षा व संरक्षण को दिया जाएगा चार हजार रुपये: शेषमणि दुबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पांच नाबालिग बच्चों को कराया गया बालश्रम से मुक्त

सोनभद्र। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के निर्देश पर थाना चोपन अन्तर्गत चोपन कस्बा आदि विभिन्न स्थानों पर होटलों एवं ढाबों पर बालश्रम उन्मूलन अभियान के तहत पांच बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराते हुए सम्बंधित नियोक्ताओ पर विधिक कार्यवाही की नई थीम के अनुसार विशेष अभियान चलाया गया।

जिला बाल संरक्षण इकाई से ओआरडब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि बालश्रम से मुक्त कराये गये पात्र बच्चों को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना स्पान्सरशिप से लाभान्वित कराते हुए उनके शिक्षा और संरक्षण हेतु चार हजार रूपये दिये जायेगे। श्री दुबे ने बताया कि थीम के अनुसार बालश्रम रोकथाम हेतु विशेष अभियान पूरे जून माह तक चलाया जायेगा।


टीम मे मौकै पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी रॉबर्ट्सगंज शिवेन्द्र प्रताप सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी पिपरी दिनेश चंद्र सरोज, जिला बाल संरक्षण इकाई से सरंक्षण अधिकारी रोमी पाठक, थाना मानव तस्करी रोधी एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव, आरक्षी अमन द्विवेदी, मुख्य आरक्षी मंजीत कुमार पटेल आदि उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?