बच्चों के सामने पिता की हत्या के आरोपी को 48 घंटे के अंदर योगी की पुलिस ने किया एनकाउंटर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मेरठ (उत्तर प्रदेश) । बच्चों के सामने पिता की हत्या के आरोपी बिलाल का 48 घंटे के अंदर योगी की पुलिस ने किया एनकाउंटर

मेरठ में बच्चों के सामने पिता के कत्ल का सनसनीखेज मामले में बाद अपडेट सामने आया है । हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड हुई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से हत्यारा बिलाल घायल हो गया । जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने हत्यारे बिलाल के पास से एक पिस्तौल, जिंदा कारतूस और एक स्कूटी भी बरामद की है। आपको बता दें कि स्विमिंग पूल पर बिलाल और उसके साथियों ने बच्चों के सामने ही उनके पिता की गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते कत्ल की वारदात को अंजाम दिया गया था।

हत्यारोपी बिलाल

सीसीटीवी के स्क्रीन पर नजर आ रही ये तस्वीरे थाना लोहिया नगर क्षेत्र के चंदौडी मार्ग की है । जहां पर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान थाना लोहिया नगर पुलिस ने कुख्यात बिलाल को गोली मारकर घायल कर दिया। बिलाल ने हाल ही में स्विमिंग पूल पर अरशद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। जिसके बाद इस सनसनीखेज वारदात से मेरठ पुलिस में हड़कंप का माहौल था। अहम बात यह है कि अरशद के बच्चों के सामने ही उसकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस पिछले 48 घंटे से कातिलों की तलाश कर रही थी। एक आरोपी दानिश को पहले ही जेल भेज दिया गया है। जबकि दूसरे मुख्य आरोपी बिलाल को पुलिस ने मुठभेड के दौरान घायल कर दिया और अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बिलाल के पास से एक स्कूटी और एक पिस्तौल और गोलियां बरामद की गई है ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?