दो जून को गोलीकाण्ड में शहीद सीमेंटकर्मियों को दी गयी श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। दो जून की रोटी के लिए आज ही के दिन राजकीय सीमेंट निगम डाला फैक्ट्री के निजीकरण का विरोध करना सीमेंट कर्मियों को उस वक्त भारी पड़ गया जब तत्कालीन समाजवादी सरकार द्वारा गोली चलवाई गई थी जिसमें 8 सीमेंटकर्मी एवं एक छात्र शहीद और न जाने कितने रविवार के दिन बाजार करने आये आदिवासी जिनका कोई अतापता नही चला शहीद हो गए थे जिनकी शहादत को प्रत्येक वर्ष डाला शहीद स्थल पर सभी लोग श्रद्धांजलि सभा के रूप में उन सभी अमर शहीदों को याद करके नम आंखों से उन्हें श्रद्धा समर्पित करते हैं और शहीद स्थल के सामने राजमार्ग को सांकेतिक रूप से 2 मिनट के लिए जाम करके मौन शांति धारण करते हैं।


आज भी 2 जून के दिन डाला गोलीकांड में शहीद हुए परिवार के सदस्य और स्थानीय पूर्व सीमेंटकर्मी के परिवारजन सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेतागण और सामाजिक व्यक्तियों ने इस श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किया । इस  श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र नीरव ने किया।

इस श्रद्धांजलि सभा में ओमप्रकाश तिवारी, उत्तम मिश्रा , गायत्री तिवारी, रविंद्र देव पाण्डेय, संतोष कुमार बबलू , अंशु पटेल, अनिकेत श्रीवास्तव , राकेश पासवान, अंजनी पटेल , विनोद यादव, अरुण पटेल, सर्वेश पटेल, चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य लोगों ने भी शहीद स्थल पर अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?