दो पत्नियों के बीच पिस गया युवक,जहरीला पदार्थ खाकर दे दी जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अशोक केशरवानी

कौशाम्बी। जिले में दो पत्नियों के बीच पीसकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी,पत्नियों के विवाद के चलते युवक द्वारा यह कदम उठाए जाने की बात सामने आई है।

मामला कड़ाधाम थाना क्षेत्र के देवीगंज कस्बे का है जहा दो पत्नियों के विवाद में युवक ने संदिग्ध दशा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, युवक की हालत बिगड़ते देख परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गए, जहां युवक ने दम तोड़ दिया।युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई

कड़ा धाम थाना क्षेत्र के देवीगंज कस्बे का रहने वाला 40 वर्षीय धोबी लाल पुत्र कल्लू ने दो शादी की है। युवक के पहली पत्नी से पांच बच्चे हैं जिनमे दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। दूसरी पत्नी मंजू देवी से एक सात वर्ष का पुत्र है। बताया जाता है की दोनों पत्नियों के आपसी कलह के चलते युवक ने संदिग्ध दशा में ज़हरीला पदार्थ निगल अगला लिया। युवक की हालत बिगड़ते देख परिजन उसे इलाज के लिए कड़ा के सरकारी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने औपचारिकता कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है। वही युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?