राजन गुप्ता
मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए आज मिर्जापुर लोकसभा के बरकछा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां के लोगों को स्थानीय भाषा में बोल कर लिया उनका हाल-चाल। इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा की उनका कहना है कि 5 साल में पांच प्रधानमंत्री होंगे। मोदी ने कहा कि जब हम अपना घर अलग-अलग मिस्त्री से नहीं बनवाते तो देश की बागडोर कैसे सौंप सकते हैं सपा पर तंज करते हुए कहा कि सपा और कानून का 36 का आंकड़ा
मिर्जापुर के बरकछा में एनडीए के सहयोगी अपना दल के प्रत्याशियों के लिए बोर्ड की अपील करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर माइक संभालते ही उपस्थित लोगों को स्थानीय भाषा में बातचीत कर उनका हाल-चाल लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि आज भाषण नहीं मैं आप लोगों से बात करने आया हूं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर किसने बनवाया जनता ने जवाब दिया आपने जिस पर मोदी ने कहा कि आप लोग गलत हैं क्योंकि मंदिर मैं नहीं आपका एक वोट की ताकत ने बनवाया है। उन्होंने फिर पूछा कि क्या आप अपना मकान हर महीने अलग-अलग मिस्त्री से बनवाते हैं जनता का जवाब आया नहीं।
नरेन्द्र मोदी ने कहा कि तो फिर जब एक सरकार विकास की राह पर ठीक ढंग से चल रही है तो दूसरी सरकार को क्यों मौका दिया जाए उन्होंने मिर्जापुर के पीतल कारपेट और बर्तन उद्योग के तरक्की का आश्वासन दिया साथ ही केंद्र सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की साथ ही मिर्जापुर की जनता से वादा लिया कि सहयोगी दल के चुनाव चिन्ह का प्लेट पर बटन दबाकर मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे।







