अस्पताल के समीप पिकप वाहन ने मोटर साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर,हुई मौत

WhatsApp Image 2024 01 24 at 15.58.50 e52e31ac
WhatsApp Image 2024 01 24 at 15.58.50 e52e31ac

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अनुप सिंह

मझिआंव- थाना क्षेत्र अंतर्गत रेफरल अस्पताल गेट के समीप अज्ञात पिकप वाहन ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया।जिससे नगर पंचायत क्षेत्र के दुबे तहले गांव के रजवारी टोला निवासी लालू रजवार के लगभग 25 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र रजवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जिसे तुरंत रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां पर उपस्थित चिकित्सक डॉ मनीष सिंह द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। इधर दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित एएसआई आलोक कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। इसके दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल एवं मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया। उसके बाद पोस्टमार्टम हेतु गढ़वा भेजा। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और गांव वाले रेफरल अस्पताल पहुंचे। इधर लोगों ने बताया कि धर्मेंद्र पलामू जिला के मुरमा गांव अपने ससुराल जा रहा था। इस दौरान यह घटना घटी है। मृतक धर्मेंद्र का एक छोटा बच्चा भी है। साथ ही मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र दुबे तहले से मझिआंव की ओर जा रहा था और पिकअप वाहन मझिआंव से बरडीहा की ओर इसी दौरान पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मारते हुए और रौंदते हुए फरार हो गया। मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इधर दुर्घटना की खबर सुनते ही नगर पंचायत क्षेत्र के युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी एवं कई लोग रेफरल अस्पताल पहुंचे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?