सदस्यता महापर्व में 85 लोगो को दिलायी गयी भाजपा की सदस्यता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

विधानसभा ओबरा मंडल चोपन के ग्राम पंचायत मीतापुर में चला सदस्यता अभियान

सोनभद्र। भाजपा सदस्यता महापर्व अभियान के तहत बुधवार को विशेष सदस्यता अभियान विधानसभा ओबरा मंडल के चोपन ग्राम पंचायत मीतापुर गांव में चलाया गया । अनुसूचित मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष व सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत के नेतृत्व में 85 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए शुभकामनाएं दी।


सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे देश में चलाए जा रहे भाजपा महा पर्व सदस्यता अभियान के तहत जनपद के चोपन मंडल में सदस्यता अभियान चलाते हुए 85 लोगों को जोड़ने का काम किया गया।

वही भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं के विषय में वहां मौजूद माता बहनों भाई- दोस्त रिश्तेदार को जानकारी दी गई। श्री रावत ने बताया कि हर घर हर व्यक्ति तक पहुंच कर भाजपा के इस महापर्व सदस्यता अभियान में जोड़ने का काम करें कार्यकर्ता जिसके तहत विशेष अभियान चलाकर सदस्यता अभियान कराया जा रहा है।

इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवेंद्र ,सनी, शिवानंद भारती , राजू कनौजिया, अमन वर्मा ,संजय कुमार पासवान, अनिकेत चौधरी, संगम गुप्ता, अजय कुमार भारती सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1380
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?