नगर पंचायत के वाहन से 6 वर्षीय बालिका हुई घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जनपद में चोपन थाना क्षेत्र के डाला नगर पंचायत के नई बस्ती वार्ड नंबर 9 में कूड़ा लेने के लिए आई वाहन की चपेट मे जा जाने से 6 वर्षीय मासूम बालिका घायल हो गई ।

मिली जानकारी अनुसार शनिवार की सुबह करीब 7:20 पर नई बस्ती वार्ड नंबर 9 नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित एक मोहल्ले से घर-घर कूड़ा लेने के लिए आई वाहन की चपेट में आ जाने से एक 6 वर्षीय बालिका रुद्रांशी पुत्री पंचम निवासी नई बस्ती घायल हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्थानीय निवासी पंचम की 6 वर्षीय पुत्री व राजीव उर्फ चिंटू पटेल की पुत्री 4 वर्षीय पुत्री कीर्ति दोनो एक साथ हाथ पकड़ के नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित घर के पास ही मोहल्ले के मार्ग से जा रही थी कि इस दौरान मोहल्ले से घर घर कूड़ा लेने वाली वाहन को चालक द्वारा बैक किया जा रहा था की उसी दौरान एक 6 वर्षीय बालिका रुद्रांशी वाहन के चपेट में आ गई । घायल बालिका को घटना में शामिल वाहन के ड्राइवर व परिजनो द्वारा स्थानीय नजदीकी निजी चिकित्सालय ले जाया गया ।

घटना की जानकारी जैसे ही नगर पंचायत अध्यक्षा फुलवंती कुमारी को हुई तत्काल नगर पंचायत की टीम को मासूम बालिका के परिजनों के साथ बेहतर इलाज व जांच की सुविधा युक्त चिकित्सालय भेज दिया गया ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?