Search
Close this search box.

20 हज़ार जुर्माना के साथ 3 किलो 200 ग्राम प्लास्टिक जब्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। शासन के आदेशानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित कर दिया गया है। जिसके अनुपालन में प्रतिबन्धित पॉलिथीन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अभियान के तहत शनिवार को नगर सीमा के अन्तर्गत प्रतिष्ठानों पर व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करते हुए छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान फुटपाथ व्यवसायियों एवं अन्य दुकानदारों से लगभग 03.200 कि०ग्रा० प्रतिबन्धित प्लास्टिक जब्त की गयी। प्रतिबन्धित पॉलिथीन का विकय कर रहे 5 दुकानदारों का रू-20000.00 (बीस हजार) का चालान किया गया। छापेमारी टीम का नेतृत्व विजय कुमार यादव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद द्वारा किया गया। विजय कुमार यादव अधिशासी अधिकारी बताया ग्रया कि सम्बन्धित दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गयी एवं अगली बार प्रतिबन्धित पॉलिथीन बरामद होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार एफ०आई०आर० की कार्यवाही की जायेगी।
उक्त छापमारी टीम में पालिका के कर्मचारी सर्वश्री सुजीत कुमार, सफाई नायक, राजीव, सूरज मिश्रा, प्रिंस सोनकर, आदेश कुमार पाठक, रंजीत प्रताप सिंह, इन्द्रर भाई पटेल आदि कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a Comment

News Express Bharat
57
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?

News Express Bharat