25 हजार रुपये के इनामी हत्यारोपी जाहिद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

07 अगस्त को शम्भू की चाकू सड़ गला रेतकर किया था हत्या

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अमवार पुनर्वास कालोनी निवासी शम्भू खरवार की चाकू से गला रेतकर 07 अगस्त को हत्या करने के आरोपी जाहिद उर्फ गुड्डू की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस टीम को आज मुखबिर से मिली सूचना कि वह झारखण्ड भागने वाला है। इस सूचना पर दुद्धी कोतवाली सहित तीन थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कनहर नदी के पास जावर घाटी में गुड्डू उर्फ जाहिद द्वारा पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया गया ,जिस पर आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बांए पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी हत्यारोपी को उपचार के लिए सीएचसी दुद्धी ले गए जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही पुलिस सम्बन्ध में आरोपी पर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

बताते चले कि सात अगस्त को दोपहर दुद्धी कोतवाली पर सोनी कुमारी पुत्री शंभू खरवार निवासिनी ग्राम भिसुर, थाना दुद्धी हाल पता – अमवार पुनर्वास कॉलोनी द्वारा सूचना दी गई कि उसके पिता शंभू खरवार पुत्र लखपत 42 वर्ष को गुड्डू उर्फ जाहिद पुत्र नजीर निवासी ग्राम खजूरी, थाना दुद्धी द्वारा गांव बघाडू में भीसुर मार्ग से 200 मीटर की दूरी पर सिधवा डामर के समीप समय दोपहर में एकांत स्थान पर बुलाकर धारदार हथियार (चाकू) से गले पर प्रहार करके घायल कर मौके से फरार हो गया।
इस सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा घायल शंभू खरवार को एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी दुद्धी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सकों द्वारा हालत गंभीर बताकर घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहाँ इलाज के दौरान शंभू खरवार की मृत्यु हो गयी । इस सम्बन्ध में धारा 103(1) बीएनएस व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

इस घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा फरार चल रहे गुड्डू उर्फ जाहिद की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए तत्काल पुलिस टीमों का गठन कर 25,000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस की गठित 03 टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी ।
आज दुद्धी कोतवाली पर मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि हत्या कर फरार चल रहे आरोपी गुड्डू मिस्त्री उर्फ जाहिद कनहर नदी की घाटी में ग्राम जावर क्षेत्र में छिपा हुआ है, जिस पर गठित टीम मौके पर पहुंचकर घेराबन्दी कर आरोपी की तलाश करते हुए कनहर नदी पुल के पास शंकर जी के मंदिर के पीछे पुरानी रोड पर एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा और पुलिस ने टीम उसका पीछा किया तो उसने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर असलहे से फायर किया गया जिसपर पुलिस की टीम ने आत्मरक्षार्थ की जवाबी कार्यवाही में उक्त व्यक्ति के बाएं पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। वही पूछताछ करने पर घायल ने अपना नाम गुड्डू मिस्त्री उर्फ जाहिद पुत्र नजीर निवासी ग्राम खजूरी थाना दुद्धी बताया। वही घायल अभियुक्त गुड्डू उर्फ जाहिद को इलाज के लिए सीएचसी दुद्धी लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इस हत्यारोपी गुड्डू मिस्त्री उर्फ जाहिद के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी मनोज कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक विंढमगंज शेषनाथ पाल, थानाध्यक्ष म्योरपुर कमल नयन दूबे पुलिसबल के साथ शामिल रहे।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?