



अमित मिश्रा
जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध करे निस्तारण
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। वही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा थाना करमा पर, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह के द्वारा थाना चोपन पर तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्र पर आयोजित समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थानों पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके।
जनपद में पुलिस से सम्बन्धित प्राप्त कुल 09 प्रार्थना पत्रों में से 05 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण तथा राजस्व से सम्बन्धित कुल 116 प्रार्थना पत्रों में से 64 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। (इस प्रकार कुल 125 प्रार्थना पत्रों में से 69 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया) जबकि शेष बचे प्रार्थना पत्रों का निस्तारण आवश्यकतानुसार कार्रवाई कर शीघ्र निस्तारण किया जायेगा।
वही सदर कोतवाली में आयोजित थाना दिवस में सिटी सीओ डॉक्टर चारू द्विवेदी व तहसीलदार अमित सिंह के नेतृत्व में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।